फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आधे-अधूरे काम के बीच सिंथला बिजलीघर का उद्घाटन

Thu, 16 Apr 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।हसंगा गांव में नवनिर्मित 33 केवी बिजली घर
विज्ञापन
भूना। गांव हसंगा में करोड़ों रुपये की लागत से बने 33 केवी बिजली घर का उद्घाटन अधूरे कार्य के बावजूद जल्दबाजी में कर दिए जाने का मामला सामने आया है। स्थिति यह है कि सिंथला 220 केवी सबस्टेशन से सीधे सप्लाई देने के लिए जरूरी वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) और स्ट्रक्चर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


हसंगा बिजली घर को जांड़ली खुर्द 33 केवी फीडर लाइन से जोड़ दिया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले 20 दिनों में जांड़ली फीडर लाइन में दो बार फाल्ट आया, जिसका असर सीधे हसंगा 33 केवी बिजली घर पर भी पड़ा और दोनों क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बाधित रही।

हसंगा निवासी राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार भगासरा,पवन कुमार और राजेंद्र सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को बिजली निगम के अधिकारियों ने अधूरे कार्य के बावजूद बिजली घर का उद्घाटन कर सप्लाई शुरू कर दी जबकि मुख्य कनेक्टिविटी का काम अभी तक लंबित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार को भुगतान किए जाने के बावजूद सिंथला सबस्टेशन पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल एक ही फीडर पर दो 33 केवी बिजलीघर चलाए जा रहे हैं जिससे तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। इस कराण से दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने बिजली निगम से जल्द से जल्द सीधी सप्लाई शुरू करने की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

-



हसंगा 33 केवी बिजली घर का कार्य अभी प्रोसेसिंग में है। जल्द ही वीसीबी व स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा कर सीधी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। विभाग की ओर से सप्लाई प्रभावित नहीं होने दी जा रही है हालांकि ग्रामीण इससे सहमत नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन


- विकास मंगल, उपमंडल अभियंता, सिंथला 220 केवी सबस्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें