फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को स्वाइन फ्लू की आशंका

Thu, 28 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रतिया (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के टोहाना रोड पर स्थित एक पॉश कॉलोनी की एक 58 वर्षीय महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने मामला सामने आया है। उपरोक्त बीमारी से पीड़ित महिला को उपचार के लिए हिसार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उपरोक्त महिला को पिछले 3-4 दिनों से बुखार था और बुखार के कारण ही हालत बिगड़ गई थी। इस संदर्भ में जब सामान्य अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. विजय जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि उपरोक्त महिला के निजी लाल पैथ लैब में हुए ब्लड टैस्ट में एच-1 एन-1 पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उनके परिजनों को हिसार या फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में सैंपल देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त अस्पताल से लिए गए सैम्पलों को दिल्ली में भेजा जाएगा और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही पूर्ण रूप से पुष्टि हो पाएगी। उन्होंने ये भी बताया कि उपरोक्त बीमारी से पीड़ित महिला जिस कालोनी में पाई गई है उस कालोनी का स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें