फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी

Mon, 10 Nov 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस लाइन में डायल 112 के वाहनों का निरीक्षण करते हुए एसपी सिद्धांत जैन। पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने परेड की सलामी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एसपी जैन ने पुलिस लाइन के रिहायशी परिसरों का दौरा किया और पुलिसकर्मियों के आवास, सफाई, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मियों को बेहतर रहन-सहन की सुविधा प्रदान की जाए, ताकि वे और अधिक उत्साह, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा कर सकें। इसके बाद एसपी ने जिलेभर की ईआरबी, राइडर और पीसीआर वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने डायल-112 आपातकालीन सेवा की कार्यप्रणाली, सायरन, उपकरणों और टीमों की तत्परता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों पर संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और भविष्य में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। परेड का विशेष आकर्षण रही दंगा रोधक टीम की मॉक ड्रिल, जिसमें टीम ने आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की अपनी दक्षता और तत्परता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी जैन ने पुलिस कर्मचारियों के लिए खुला दरबार लगा कर्मियों की व्यक्तिगत समस्याओं, जैसे आवास में सुधार, पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, पारिवारिक कठिनाइयों, ड्यूटी समय और अन्य संबंधित मुद्दों को सुना। इस पर एसपी ने मौके पर ही कई का समाधान किया और अन्य के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें