फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिनी बाईपास पर सड़क हादसे में बाइक सवार की गई जान

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिनी बाईपास पर रविवार दोपहर को थार गाड़ी के साथ टक्कर में बाइक सवार सुंदर नगर निवासी कर्ण (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हिसार से सिरसा रोड की तरफ आर रही थार गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वहीं सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। सोमवार को परिजनों के बयान लेने और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

रतिया। गांव रत्ताखेड़ा के पास रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार गांव तामसपुरा निवासी सतपाल सिंह (25) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई रवि ने बताया कि गांव सतपाल सिंह बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था कि अचानक एक कार ने उसको टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने और मृतक के भाई रवि के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें