फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस अधीक्षक ने किया सदर थाना का औचक निरीक्षण

Fri, 27 Dec 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया सदर थाने का निरीक्षण करतीं पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी।
विज्ञापन
रतिया। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने शुक्रवार दोपहर बाद रतिया सदर थाने का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जहां सदर थाने में पुलिस कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्टर को चेक किया वहीं माल खाने का रिकॉर्ड चेक किया। साथ ही आर्म लाइसेंस से संबंधित रिकार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी अचानक शुक्रवार दोपहर बाद रतिया सदर थाने में पहुंच गई और सदर थाने का औचक निरीक्षण करने लगी। उन्होंने सर्वप्रथम सदर थाने में कार्यरत सभी पुलिस कर्मचारियों की हाजिरी की जांच की और जो जो कर्मचारी फील्ड में गए हुए थे उनकी भी जांच की। इसके बाद उन्होंने माल खाने का रिकॉर्ड चेक किया और रिकॉर्ड के अनुसार माल खाने की जांच की बाद में पुलिस अधीक्षक ने रतिया सदर थाना के अंतर्गत बनाए गए आर्म लाइसेंस के रिकॉर्ड की भी जांच की। इस दौरान उनके साथ सदर थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें