फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-100 : आज 8 केंद्रों पर 2178 विद्यार्थी देंगे परीक्षा, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग

Tue, 10 Feb 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कक्षा दसवीं में पढ़ रहे मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने सुपर-100 योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिले से 2178 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिनकी परीक्षा बुधवार को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, हेडफोन, किताबें, कॉपी या किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। चयनित विद्यार्थियों को कुरूक्षेत्र में दो साल तक निशुल्क कोचिंग प्राप्त होगी। लेवल एक की परीक्षा का परिणाम 15 मार्च को घोषित किया जाएगा। जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2178 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अनिवार्य रूप से लाना होगा। इसके साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, स्कूल पहचान पत्र, या अन्य मान्य पहचान पत्र) भी लाना आवश्यक होगा। विद्यार्थियों को नीले या काले स्याही वाले बॉल पेन, पेंसिल, और अन्य आवश्यक लेखन सामग्री अपने साथ लानी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा का समय और केंद्रों का विवरण
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय रहते सभी आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी की जा सके। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। सभी परीक्षार्थियों को 12 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्राप्त होगा। जिन विद्यार्थियों की ड्यूटी लगी है, उन्हें एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा समय पर शुरू की जा सके। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
सुपर-100 योजना के तहत कक्षा दसवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं के साथ-साथ नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कुरुक्षेत्र में दो साल तक निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इसके अलावा जिले में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
-
परीक्षा केंद्रों का विवरण व विद्यार्थियों की संख्या
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भट्टूकलां : 400 विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रतिया : 292 विद्यार्थी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टोहाना : 196 विद्यार्थी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद : 373 विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फतेहाबाद : 420 विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना : 366 विद्यार्थी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जमालपुरशेखां : 156 विद्यार्थी
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जाखल : 154 विद्यार्थी
-
सुपर 100 की परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का नकल रहित आयोजित करवाने के लिए टीमें गठित की गई है। - मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें