फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुनील उर्फ गब्बू हत्याकांड का मुख्य आरोपी सन्नी गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर सौंपा, हथियार व अन्य जानकारी हासिल करेगी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भूना। गांव गोरखपुर के शराब ठेके पर शुक्रवार देर रात्रि को सुनील उर्फ गब्बू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने गोरखपुर के ही गुरमीत सिंह के बयान पर सन्नी व दीपक पर केस दर्ज किया था।
थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल की रात को शराब ठेके पर बीयर आदि लेने को लेकर विवाद हो गया था। वारदात में तीन युवक घायल हो गए थे, जिनमें सुनील उर्फ गब्बू व नितिन को गोली लग गई थी। गुरमीत को लाठी लगने से चोट आई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सीआईए फतेहाबाद व भूना पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। कुछ घंटे बाद ही मुख्य आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार व अन्य जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन



तीन गैंग की बढ़ती सक्रियता से बिजनेसमैन कर रहे पलायन
उप तहसील भूना के क्षेत्र में गैंगवार की बढ़ती सक्रियता के चलते व्यापारी व बिजनेसमैन धीरे-धीरे भूना से दूसरे शहरों की तरफ पलायन करने लगे हैं। अब तक 10 से अधिक बड़े व्यापारी भूना से अपना कारोबार दूसरी जगह शिफ्ट कर चुके हैं। क्षेत्र में बच्ची गैंग, पंजाबी गैंग और भांभू गैंग ने पांव पसार रखे हैं। इसी प्रकार शराब ठेकेदारों पर भी गैंग हावी है। गोरखपुर में फौगाट वाइन पर भांभू गैंग का सरगना व उसके गुर्गे तीन-चार बार हमला कर चुके हैं। गैंग सरगना ने पांच अप्रैल व 9 सितंबर 2019 को ठेकेदार राजा फौगाट पर गोलियां चलाई थीं। इसमें ठेकेदार को गोली लगी, लेकिन इलाज के बाद वह बच गया था। पुलिस ने विक्रम भांभू व उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार किया था। न्यायालय में 5 अप्रैल 2019 के मुकदमा नंबर 108 में विक्रम भांभू को 10 वर्ष कारावास की सजा हो चुकी है। 9 सितंबर 2019 मुकदमा नंबर 221 में मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। 12 अप्रैल की रात को गोरखपुर में शराब एवं बियर को लेकर हुए विवाद के पीछे कहीं गैंगवार तो कारण नहीं है, पुलिस एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


::::::::::::::

पुलिस ने तत्परता से मुख्य आरोपी सन्नी गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। मामला गैंगवार का नहीं है, बल्कि पुरानी रंजिश बताई गई है। मगर फिर भी पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है। - जगदीश काजला, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें