फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस बनी भैंसों की पाली, थाना बना बाड़ा

विज्ञापन
जाखल थाना परिसर में खड़ीं भैंसें। 
विज्ञापन
जाखल। आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों में भी पुलिस सक्रिय भूमिका निभा रही है। वीरवार सुबह पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए लावारिस हालत में घूम रहीं चार भैंसों और तीन कटड़ियों को उनके मालिकों तक सुरक्षित पहुंचाया।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ भैंसें गांव तलवाड़ा की ओर जा रही हैं, जिनके साथ कोई देखरेख करने वाला नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशुओं को पकड़कर थाने के पीछे बने स्थान पर रखा।
इसके बाद पशुओं के मालिकों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की और गुरुद्वारे में मुनादी भी करवाई। कुछ समय बाद दो पशुपालक थाने पहुंचे और पहचान बताने पर पुलिस ने उन्हें पशु साैंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें