फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुनैना ने एडीजीपी की मौत मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Mon, 13 Oct 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में इनेलो पीड़ित परिवार के साथ है। सुनैना ने कहा कि प्रदेश में अभय सिंह चौटाला की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस के नेता बौखलाए हुए हैं। रोहतक में चौधरी देवीलाल के सम्मान दिवस पर रैली की सफलता के बाद कांग्रेस के नेताओं की नींद उड़ गई है। इससे बौखलाए कांग्रेस नेताओं की ओर से अभय सिंह को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है।

निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ की जाए कार्रवाई : सिंह
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार की मौत पर शोक प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पार्टी के जिला सचिव जगतार सिंह ने मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। माकपा नेता ने कहा कि अधिकारी द्वारा लिखे गए अंतिम नोट में हालात और घटनाक्रम का जो विवरण सामने आया है वह स्तब्ध करने वाला है तथा जातिगत पूर्वाग्रह में निहित उत्पीड़न, अपमान और भेदभाव के एक पैटर्न की ओर इशारा करता है। यह खेदजनक है कि जातिगत पूर्वाग्रह और उत्पीड़न उजागर करने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अपनी जान की कीमत देनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें