लड़के के एक परिजन ने बताया कि वह घर से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक लेकर किसी काम के लिए जाने की कह कर घर से गया था और उसने वापस तीन बजे तक लौट आने की बात कही थी। तीन बजे जब वह घर नहीं पहुंचा तो उससे फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था।
बाद में देर शाम फिर संपर्क किया तो फोन पर बात हुई और उसने फोन पर बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ भादरा के समीप खेतों में है और वे जहर खाकर जान दे रहे है। जिस पर उसे ऐसा न करने की कहने पर उसने फोन काट दिया। जब मौके पर जाकर देखा तो दोनों मृत मिले।
ऐसे चढ़ा प्रेम परवान
युवक ने दसवीं कक्षा पास कर स्टूडियो के काम में रुचि दिखानी शुरू कर दी और प्राईवेट आईटीआई में भी जाना शुरू कर दिया। इसी बीच लड़की भी 12वीं कर आईटीआई में जाने लगी। इस दौरान दोनों का आपस में मिलन हो गया। दोनों चोरी छुपे आपस में मिलते रहे। दो तीन साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग चलता रहा। दोनों एक ही गांव के होने के चलते, लड़के की उम्र कम होने व सामाजिक रुकावट के चलते वे आपस में शादी करने से डर रहे थे। आखिरकार प्रेमी युगल ने गांव से करीब 55 किलोमीटर दूर राजस्थान में खेतों में जाकर जहर निगल लिया।