फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: धन्यवादी बैठक में सुभाष बराला बोले, हो सकता है इस बार विधानसभा चुनाव पार्टी मुझे न लड़वाएं

Sat, 01 Jun 2024 12:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि इस बार पार्टी मुझे विधानसभा का चुनाव न लड़वाएं क्योंकि इस समय मेरे पास राज्यसभा सांसद का दायित्व है। मेरी भूमिका कार्यकर्ता के नाते रहेगी। जिसे भी पार्टी कमल का फूल देकर विधानसभा की टिकट दे, उसकी जीत सुनिश्चित करनी है।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि 1996 में मैंने भाजपा का झंडा उठाया था। तब से लेकर कार्यकर्ता मेरे साथ लगाव रखते हैं। 2005 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि इस बार पार्टी मुझे विधानसभा का चुनाव न लड़वाएं क्योंकि इस समय मेरे पास राज्यसभा सांसद का दायित्व है। मेरी भूमिका कार्यकर्ता के नाते रहेगी। जिसे भी पार्टी कमल का फूल देकर विधानसभा की टिकट दे, उसकी जीत सुनिश्चित करनी है। जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं ने खून-पसीने से पार्टी को सींचने का काम किया है, उससे टोहाना में भाजपा बहुत ज्यादा मजबूत हुई है। हर मोर्चे व कार्यकर्ता ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। पिछले साढ़े चार साल से पहले के कार्यकाल का श्रेय लेने वाले नेताओं के भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोडे रगड़वा दिए।

विज्ञापन




वे शनिवार को टोहाना में भाजपा कार्यकर्ताओं की धन्यवादी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें हराने के लिए टीम इकट्ठा हुई थी। इसमें पूर्व मंत्री, जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और उनकी टीम सहित कई नेता भाजपा को हराने के लिए लगे रहे। अगले चुनाव में इन सब लोगों के चेहरे के नकाब उतर जाएंगे। लोकसभा की सीट हम सौ फीसदी जीतेंगे।  
विज्ञापन


मुझे किसी से शिकवा नहीं, मेरी से तरफ से सबका धन्यवाद
बैठक को संबोधित करते हुए सिरसा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ.अशोक तंवर ने कहा कि कल मीडिया में चला दिया गया कि अशोक तंवर ने जिलाध्यक्षों की शिकायत दी है। मगर मुझे किसी से शिकवा नहीं है। मेरी तरफ से सबका धन्यवाद है। यह भाजपा है, यहां सबकी निगाह में ज्यादा व कम काम करने वाले होते हैं।

थोड़े दिन बाद फिर से हम लोगों को विधानसभा चुनाव के लिए जनता के बीच जाना है। अगर कहीं प्रचार-प्रसार या किसी अन्य चीज में कमी रही है, तो उसको दूर करना है। यह भी देखना है कि कौन सा साथी ऐसा है, जो गुमराह हो गया। विपक्ष ने धक्के से हवा-हवाई माहौल बना दिया। दस साल के कार्यकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छे कार्य किए। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और अब नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भी सरकार ने विकास कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन


सट्टे वाले तो बर्बाद हो गए इस चुनाव में
अशोक तंवर ने कहा कि सट्टे वाले तो इस चुनाव में बर्बाद हो गए हैं। सट्टे वालों ने तो हमें मिटा दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उठा दिया। सैकड़ों करोड़ रुपये सट्टे वालों का डूब चुका है। वह अपना पैसा बचाने के लिए मनगढ़ंत बातें फैला रहे हैं। सट़्टा उनका प्रोफेशन हो सकता है, लेकिन ठीक को ठीक कहेंगे तो सही रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, जिला महामंत्री रिंकू मान सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें