फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पानी को तरसे विद्यार्थी, आईटीआई का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव ​​भिरड़ाना की आईटीआई के बाहर पानी समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद। आईटीआई भिरड़ाना में पेयजल पाइप लाइन कनेक्शन में देरी होने पर गुस्साए विद्यार्थियों ने मंगलवार दोपहर को गेट बंदकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि इतने बढ़े संस्थान में पानी का संकट है। मजबूरन उन्हें खेतों में ट्यूबवेल से कैंपर में पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने 6 माह से पाइप लाइन डालने और फिर कनेक्शन करने का काम अटका रखा है। प्रदर्शन को लेकर संस्थान इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए और चेतावनी देकर गेट खोला।
विज्ञापन

आईटीआई अधिकारियों ने बताया कि गांव भिरड़ाना से आईटीआई तक जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नहरी पानी को लेकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। ये पाइप लाइन 6 माह पहले डालनी शुरू हुई थी। जिसे आईटीआई के सामने मुख्य सड़क तक डाल दिया गया। लेकिन फसल बिजाई का हवाला देकर काम बंद कर दिया गया। अब फसल कटाई के बाद बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने के बाद मुख्य सड़क से आईटीआई तक पाइप लाइन तो बिछा दी लेकिन कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। अधिकारियों से बार-बार संपर्क करने के बाद सिर्फ आश्वासन ही मिला है। आईटीआई में ट्यूबवेल का पानी सप्लाई हो रहा है। फिलहाल बिजली संकट चल रहा है और इस वजह से सप्लाई नहीं हो रही है। विद्यार्थियों खेतों में ट्यूबवेल से कैंपर में पानी लाना पड़ रहा है।
कोट
पानी की कमी है इसके चलते विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात करने के बाद विद्यार्थियों को समझाया गया है कि जल्द समाधान हो जाएगा। उम्मीद है विभाग बुधवार तक पाइप लाइन जोड़ देगा।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना
कोट
पाइप लाइन डाल दी गई है लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ है। कनेक्शन को जल्द करवा दिया जाएगा। फसल बिजाई के कारण पाइप लाइन बिछाने में देरी हुई है। अनुमति मिलने के बाद पाइप लाइन डाल दी गई है।
विज्ञापन

-भागीरथ, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें