फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विद्यार्थियों को यातायात और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया

Wed, 11 Nov 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विद्या​र्थियों को जागरूक करते हुए पुलिस अ​धिकारी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स (एसपीसी) कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्हें सुरक्षित रहने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम के एसआई राजेंद्र कुमार ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाना चाहिए। नाबालिगों को वाहन चलाने से बचना चाहिए। उन्होंने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने, तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों के प्रति आगाह किया।
विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने की सलाह दी। पुलिस टीम ने आपात स्थिति में मदद के लिए डायल 112 की जानकारी भी दी। साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक नहीं खोलने तथा ओटीपी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की सीख दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने को कहा। विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव बताए गए। उन्हें नशे से दूर रहने और मोबाइल व सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस टीम ने पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें