फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकुओं से गोदकर छात्र की हत्या

Sat, 04 Jul 2015 12:40 AM IST
फतेहाबाद/हिन्दी न्यूूज/क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची भट्टूकलां थाना पुलिस ने शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुलदीप व संदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुखबीर (21) निवासी गांव सूलीखेड़ा 12वीं कक्षा का छात्र था।

उसके पिता जयप्रकाश गांव खाबड़ाकलां के रेलवे स्टेशन पर गैंगमैन के पद पर कार्यरत हैं। वीरवार रात करीब 9 बजे सुखबीर पिता से मिलने के लिए खाबड़ाकलां रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेरकर चाकुओं से गोद डाला। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घटना की सूचना भट्टूकलां थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सुखबीर की हत्या के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें