फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात और स्थानों पर जली पराली, एक किसान पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले आठ दिनों से पराली जलाने के मामले में फतेहाबाद जिले का स्थान अव्वल बना हुआ है। वीरवार को भी जिले में सात स्थानों पर पराली जलाई गई है। इसी के साथ पराली जलाने के मामले बढ़कर 567 हो गए हैं। वहीं, कृषि विभाग ने एक किसान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। इस तरह अब तक जिले में 18 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। वीरवार को एक्यूआई का स्तर भी 346 रहा है, जो अभी भी चिंताजनक बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि, अब 25 नवंबर तक खरीद प्रक्रिया की मंजूरी मिलने के कारण परमल धान की कटाई अंतिम चरण में चल रही है। किसान लगातार कटाई के साथ-साथ धान निकाल कर सीधे मंडियों में लेकर आ रहे हैं। ऐसे में इस सप्ताह तक सारी धान मंडियों में पहुंचने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद पराली जलाने और खराब एक्यूआई से लोगों को राहत मिलेगी।

कृषि सुपरवाइजर की शिकायत पर हुई एफआईआर
रतिया क्षेत्र के कृषि सुपरवाइजर शिव सागर की शिकायत पर गांव मलवाला के किसान मलकीत सिंह पर एफआईआर दर्ज की गई है। मलकीत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने खेत में पराली को आग लगाई। इसकी फायर लोकेशन हरसेक की ओर से उपलब्ध करवाई गई है। शिकायत मिलते ही सदर थाना रतिया पुलिस ने मलकीत सिंह के खिलाफ दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत अवशेष जलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नवंबर से अब तक जिले में पराली जलाने के आए मामले
15 नवंबर - 36
16 नवंबर - 15
17 नवंबर - 15
18 नवंबर - 8
19 नवंबर - 7
20 नवंबर - 20
21 नवंबर - 20
22 नवंबर - 14
23 नवंबर - 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें