फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल की मशीनरी उखाड़ने के मामले को लेकर मिल के गेट पर धरना दिया, नारेबाजी की

विज्ञापन
भूना चीनी मिल गेट पर धरना देकर विरोध करते हुए संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शुगर मिल बचाओ संधर्ष समिति ने शुक्रवार को चीनी मिल की मशीनरी उखाड़ने के मामले को लेकर शुक्रवार को मिल गेट पर धरना दिया। जिसका नेतृत्व चांदी राम कड़वासरा ने किया जबकि अध्यक्षता किसान नेता हंसराज सिवाच गोरखपुर ने की। हालांकि विरोध प्रदर्शन में किसानों की संख्या उम्मीद से काफी कम रही इसलिए अब शनिवार को पुन: संघर्ष समिति ने किसानों की बैठक बुलाई है। समिति के संयोजक कड़वासरा ने कहा कि चीनी मिल चलाने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए थे परंतु लॉकडाउन के दौरान राजनेताओं ने गुपचुप तरीके से मिल की पूरी संपत्ति को प्राइवेट लोगों के हाथों में कानूनी रूप से अधिकार दे दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार दोगली नीति पर चल रही है। किसानों को मिल चलाने का आश्वासन दिया जबकि पीछे के रास्ते से मिल की पूरी संपत्ति प्राइवेट लोगों को सौंप दी गई। उन्होंने कहा कि मिल चलती तो लोग धान की फसल से किनारा कर लेते। जिसके कारण पानी की बचत होती और पराली जलाने से होने वाला प्रदूषण भी समाप्त हो जाता इसलिए सरकार ने चीनी मिल उखाड़ने के जो अधिकार दिए हैं, उससे साबित होता है कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी हैं। कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार धारणिया ने कहा कि जिला की सबसे बड़ी औद्योगिक इकाई चीनी मिल के बंद होने से हजारों लोगों को इसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता रामनारायण बिश्नोई, तिजेंद्र सिंह रतिया, राजवीर सोनी ढाणी डूल्ट, सुखचैन सिंह, मास्टर रणसिंह नैन, बलवीर सिंह, रोहताश कुमार, महेंद्र जांडली आदि मौजूद रहे।
चीनी मिल कबाड़ हो चुकी है : ओएसडी
प्राइवेट वाहिद संधर शुगर मिल भूना के ओएसडी सरदार महेंद्र सिंह ने बताया कि मिल की मशीनरी गन्ना पिराई के योग्य नहीं रही। इसलिए कबाड़ हो चुकी मशीनों को उखाड़ आ जा रहा है। परंतु हमारी ही मलकियत पर कुछ ऐसे लोग हंगामा कर रहे हैं। जिनका मिल से कोई सरोकार ही नहीं है इसलिए वाहिद संधर प्रबंधन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व डीजीपी तथा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की हुई है।
विज्ञापन

चीनी मिल पर अब प्राइवेट मिल मालिकों का कानूनी हक बन चुका है। इसलिए कोई भी मिल में घुसकर कानून का उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -कपिल कुमार सिहाग, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें