फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सड़क सुरक्षा पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, जुलाई माह में 5181 चालान काटे

Wed, 05 Aug 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सड़क पर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जुलाई माह में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 5,181 चालान किए गए और 21 लाख 34 हजार 300 रुपये की कंपाउंडिंग फीस वसूली गई।
विज्ञापन

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के चिन्हित क्रैश प्रोन क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) का निरीक्षण कर वहां चेतावनी संकेतक, रोड मार्किंग, स्पीड नियंत्रण उपाय और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
यातायात नियमों के उल्लंघन में सबसे अधिक 509 चालान गलत दिशा में वाहन चलाने के किए गए। इसके अलावा 868 एचएसआरपी, 205 ओवरस्पीडिंग, 83 शराब पीकर वाहन चलाने, 28 बिना हेलमेट, 24 बिना सीट बेल्ट, 13 मोबाइल फोन का प्रयोग और 4 रेड लाइट जंप के मामलों में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 83 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसे चालकों को भविष्य में नियमों की पुनरावृत्ति पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई।
परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग के 69 और अन्य 8 मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब 25.32 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नियमों का पालन और जागरूकता दोनों जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें