फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी की बर्बादी पर सख्ती : धांगड़ गांव में 12 कनेक्शन काटे, मोटर जब्त

Sun, 07 Jun 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव धांगड़ में पानी के अवैध कनेक्शनो को लेकर कार्रवाई करते हुए अ​धिकारी स्त्रोत : विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव धागड़ में पेयजल संकट की शिकायतों के बाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति लाइन से जुड़े 12 अवैध और दुरुपयोग वाले कनेक्शन काट दिए। विभाग ने एक मोटर भी जब्त की है। कार्रवाई के दौरान दो सर्विस स्टेशन, एक फैक्टरी और हरे चारे के लिए उपयोग किए जा रहे कनेक्शनों को बंद किया है।
विज्ञापन

जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शर्मा चंद लाली ने बताया कि गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने कार्यकारी अभियंता को शिकायत दी थी कि कई घरों तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल नहीं पहुंच रहा है। शिकायत के समाधान के लिए विभागीय टीम ने गांव का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कुछ लोग पेयजल आपूर्ति का उपयोग वाहन धुलाई, फैक्ट्री संचालन और हरे चारे की सिंचाई जैसे कार्यों में कर रहे थे।
इसके अलावा कई घरों में पानी के नल लगातार खुले पाए गए जिससे बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह रहा था। उन्होंने बताया कि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऐसे 12 कनेक्शन काट दिए और एक मोटर जब्त कर ली। साथ ही जिन घरों में नलों पर बंद करने के लिए टेप नहीं लगी थी, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। विभागीय कर्मचारी घर-घर जाकर ऐसे घरों की पहचान कर रहे हैं ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन

विभाग ने ग्रामीणों से पानी का सदुपयोग करने, नलों पर टेप लगवाने और जल संरक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि गांव की पेयजल लाइनों में मौजूद लीकेज को भी चिह्नित कर जल्द ठीक कराया जाएगा ताकि प्रत्येक घर तक शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच सके। अभियान के दौरान कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार, खंड संयोजक मदन लाल सहित विभागीय कर्मचारी और गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें