फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आम लोगों पर सख्ती, पूर्व विधायकों के समर्थकों को छूट, अवैध बैनरों से अटा लालबत्ती चौक

Thu, 15 Jan 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर पोल पर लगाए जा रहे बैनर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद ने पिछले दिनों अभियान चलाकर शहर में अवैध होर्डिंग और शेड तोड़े थे, इसको लेकर काफी चर्चा में मामला रहा था। लेकिन अब एक बार फिर से शहर का लालबत्ती चौक की दीवारें और हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर पर लगे खंभे बैनरों से अटा हुआ है। लेकिन नगर परिषद अधिकारी आंखे मूंदे बैठे हैं। अवैध होडिंग को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

वजह ये है कि जो होर्डिंग और बैनर लगाए गए है वह पूर्व विधायक के जन्मदिन से संबंधित है। पूर्व विधायक दुड़ाराम के जन्मदिन की बधाई को लेकर समर्थकों द्वारा बैनर लगाए जा रहे है। नगर परिषद ने लालबत्ती चौक की दीवारों पर जहां जुर्माना के नोटिस लगाए गए हैं, वहां पर ही बैनर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

-
शहर में जहां भी अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं या लगवाए जा रहे हैं, उन्हें हटवाया जाएगा। होर्डिंग को लेकर जगह तय की गई है।
-सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें