फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हंस मार्केट में फिर लगने लगीं रेहड़ियां

Tue, 11 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में लगी रेहड़ियां संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हंस मार्केट में अतिक्रमण हटाने का अभियान पांच दिन बाद ही बेअसर हो गया। बाजार में फिर से 150 से अधिक रेहड़ियां सड़क पर लग गई हैं। सुबह और शाम के समय रेहड़ियों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद ने पिछले सप्ताह संयुक्त अभियान चलाकर हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाई थीं। अभियान के बाद करीब पांच दिन तक बाजार में व्यवस्था ठीक रही, लेकिन अब पहले जैसे हालात बन गए हैं। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल शुरू होने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई रुक गई है।
रेहड़ी संचालकों ने कार्रवाई नहीं होने का फायदा उठाकर दोबारा सड़क किनारे दुकानें लगा ली हैं। शाम के समय बड़ी संख्या में रेहड़ियां सड़क पर फैल जाती हैं। इससे वाहनों के निकलने में परेशानी होती है। पैदल राहगीरों को भी सड़क पर चलना पड़ता है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों को भीड़ और पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-
दिन में चेतावनी रात को जब्त की थी रेहड़ियां
ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद ने मिलकर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था। टीमों ने पहले चेतावनी दी थी और फिर अगले दिन सुबह रेहड़ियां जब्त कर ली थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हंस मार्केट को अतिक्रमण से मुक्त कराना था लेकिन नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल ने इस प्रयास को कमजोर कर दिया। हड़ताल के कारण अतिक्रमण हटाने और निगरानी का काम पूरी तरह ठप है। इसी वजह से रेहड़ी-पटरी वाले बेखौफ होकर फिर से सड़क घेर रहे हैं।
विज्ञापन

-
कर्मचारी फिलहाल हड़ताल पर है। जब हड़ताल खत्म होने के बाद फिर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें