फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गुपचुप तरीके से की जा रही नाबालिग की शादी रुकवाई

Mon, 01 Jun 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया क्षेत्र के एक गांव की ढाणी में 17 साल की लड़की की गुपचुप तरीके से शादी करवाई की जा रही थी। सूचना मिलने पर बाल विवाह निषेध अधिकारी रेखा अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंची और शादी रुकवा दी। परिवार ने बारात को भी लौटा दिया।
विज्ञापन

रेखा अग्रवाल ने बताया कि टीम को सूचना मिली कि रतिया क्षेत्र के एक गांव में बाल विवाह हो रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची लेकिन आसपास ऐसा कुछ माहौल नहीं दिखा लेकिन लड़की के हाथ और पैरों पर मेहंदी लगी थी जिससे टीम का शक बढ़ गया।
जब परिवार से पूछताछ की तो उन्होंने एक बार तो इन्कार किया लेकिन बाद में बताया कि शादी कर रहे हैं। जब दस्तावेज की जांच की तो लड़की की उम्र 17 साल मिली। इसके बाद शादी को रुकवा दिया गया और परिवार को सख्त चेतावनी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें