फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल बंद कर मालगाड़ी रोक चावल के 41 थैले उतारे, आरपीएफ पहुंची तो भागे

विज्ञापन
मालगाड़ी से चोरी किए गए जब्त चावल के साथ पुलिस जवान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जाखल। जाखल रेलवे सुरक्षा बल पुलिस ने मालगाड़ी को लूटने की एक बड़ी वारदात को विफल साबित कर दिया। बठिंडा से जाखल आ रही एक मालगाड़ी को मोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नल से छेड़छाड़ कर अज्ञात चोरों ने लूटने का प्रयास करते हुए उससे चावल के 41 थैले चोरी कर लिए। घटना का पता चलते ही मौके पर रेलवे सुरक्षा बल पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही चोर चोरी किए गए माल को छोड़कर फरार हो गए। मालगाड़ी से लूटे गए चावल की 41 बोरियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मालगाड़ी से चोरी किए गए चावलों की कीमत करीब 68 हजार बताई गई है।
विज्ञापन

बठिंडा से जाखल की ओर एक मालगाड़ी आ रही थी। रात करीब साढ़े 9 बजे मोड रेलवे स्टेशन पर अचानक सिग्नल पार करते हुए गाड़ी रुक गई। गाड़ी के रुकने पर ड्राइवर ने तुरंत इसकी जानकारी आरपीएफ को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ ट्रेन के पास पहुंच गई। जहां पुलिस ने देखा कि मालगाड़ी के डिब्बों पर लगी सीलों को तोड़कर उसमें से चावल के थैले उतार कर नीचे फेंक रखे थे। लेकिन घटना को अंजाम दे रहे अज्ञात चोर पुलिस को देख मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बरामद चावल के बैग कब्जे में लेकर गाड़ी को सुरक्षित गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।
वर्जन
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरी किए गए 41 चावलों के थैलों की कीमत 68 हजार है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब्दुल लतीफ, आरपीएफ प्रभारी जाखल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें