फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव की लड़कियों को देख शुरू किया खेलना, जीते कई पदक

Sun, 01 Feb 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
​खिलाड़ी लताशा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव भूथन कलां निवासी लताशा कबड्डी खेल में कई पदक जीत चुकी है। लताशा करीब 10 माह से गांव के स्कूल में खेल नर्सरी के कोच प्रदीप ताखर के पास प्रशिक्षण ले रही है। लताशा गांव के ही स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

खिलाड़ी लताशा ने बताया कि उसने गांव की लड़कियों को देखकर ही कबड्डी खेलना शुरू किया था। खेलने में माता-पिता भी काफी सहयोग करते हैं। जिनकी वजह से वह बेहतरीन तरीके से खेल पा रही है। खेल नर्सरी के कोच प्रदीप ताखर ने बताया कि लताशा खंड स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने के बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता में दूसरी स्थान पर रही थी। वहीं सांसद खेल महोत्सव में भी लताशा ने अच्छा प्रदर्शन किया था।
-
गांव की अन्य लड़कियों को देख शुरू किया खेलना
खिलाड़ी लताशा ने बताया कि उसने गांव की लड़कियों को देखकर ही कबड्डी खेलना शुरू किया था। स्कूल समय में डीपीई कुलदीप काजला उन्हें कबड्डी का प्रशिक्षण देते हैं। इसके बाद शाम के समय खेल नर्सरी के कोच प्रदीप ताखर के पास प्रशिक्षण ले रही हैं। कोच प्रदीप ने बताया कि लताशा खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं। प्रशिक्षण के बाद से उनके खेल में काफी निखार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें