फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जांच के दौरान एसएसटी ने बरामद किए 4.94 लाख रुपये

Sat, 28 Sep 2024 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। टोहाना विधानसभा एसएसटी टीम व रतिया विधानसभा एसएसटी टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से 4.94 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

शनिवार को कडैल-चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए चेकिंग प्वाइंट की एसएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 3 लाख 94 हजार 430 रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं, दरियापुर रोड पर एसएसटी प्वाइंट पर एक अन्य गाड़ी से 1 लाख रुपये बरामद किए गए। एसएसटी टीम ने जब गाड़ियों को रुकवाया तो यह रकम बरामद हुई है। टीम प्रभारी शमशेर सिंह व सतपाल ने बताया कि पूछताछ पर टीम के सदस्यों को गाड़ी चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो टीम ने आगामी कार्रवाई करते हुए रुपयों को ट्रेजरी में जमा करवाए दिए हैं।



790 पेटी शराब सहित दो कंटेनर काबू, केस दर्ज

टोहाना (फतेहाबाद)। आबकारी विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने नाकेबंदी के दौरान मूनक रोड से 790 पेटी शराब सहित दो कंटेनर पकड़े हैं। पुलिस के अनुसार कंटेनर चालकों की पहचान उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गांव गैजूमुआ निवासी अंकुर यादव तथा उत्तरप्रदेश के जिला एटा के गांव महकिया निवासी कमल सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन




पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके पास गुप्त सूचना आई कि पंजाब के मूनक से दो कंटेनर शराब से भरे आ रहे हैं। दोनों चालकों ने बताया कि दोनों कंटेनर में पंजाब के मूनक की शराब फैक्टरी से अंग्रेजी शराब लोड करके पश्चिम बंगाल जा रहे थे। उनके कागजातों की जांच की गई।
विज्ञापन


जांच में पाया कि आबकारी एवं कराधान विभाग हरियाणा द्वारा स्लिप जारी की गई है तथा दोनों कंटेनर अपने निर्धारित रूट से अलग आ रहे थे। दोनों कंटेनर को स्लीप के अनुसार मूनक पंजाब से जींद के धमतान के रास्ते जाना था। जब उनकी जांच की गई तो दोनों में शराब पाई गई। एक गाड़ी में 400 पेटी तथा दूसरी में 390 पेटी शराब पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें