फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डाक विभाग ने बढ़ाए पार्सल और स्पीड पोस्ट के रेट, राखी भेजने पर मिलेगी 10 फीसदी छूट

Thu, 20 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के डाक घर में पहुंचे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। डाक से सामान भेजना अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है। इंडिया पोस्ट ने पार्सल और स्पीड पोस्ट की दरों में अगस्त माह से बढ़ोतरी की है। नई दरें अगस्त से लागू होने के बाद से आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे कारोबारियों पर भी डिलीवरी लागत बढ़ने का असर पड़ेगा।
विज्ञापन

हालांकि, रक्षाबंधन के अवसर पर राखी भेजने वाले ग्राहकों को डाक विभाग की ओर से 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। डाक विभाग की तरफ से नई दरों के अनुसार 500 ग्राम तक के इंडिया पोस्ट पार्सल का मूल शुल्क 18 रुपये से बढ़कर 34 रुपये हो गया है। इस पर जीएसटी अलग से देना होगा। दूरी और क्षेत्र के आधार पर शुल्क में अंतर रहेगा।
स्थानीय स्तर पर 31 रुपये, राज्य के भीतर 37 रुपये, जोन के लिए 40 रुपये और दूसरे राज्य में भेजने पर 41 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, 500 ग्राम तक के स्पीड पोस्ट पार्सल के लिए स्थानीय स्तर पर 34 रुपये, राज्य में 42 रुपये, जोन में 48 रुपये और दूसरे राज्य में 55 रुपये शुल्क तय किया गया है। वजन बढ़ने के साथ पार्सल की कीमत भी बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन


भारी पार्सल भी होंगे महंगे
35 किलोग्राम तक के सामान को पार्सल से भेजना भी अब महंगा पड़ेगा। इंडिया पोस्ट पार्सल के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकतम 1273 रुपये और दूसरे राज्यों में भेजने पर करीब 3800 रुपये तक शुल्क देना पड़ सकता है। स्पीड पोस्ट पार्सल में यही वजन स्थानीय स्तर पर अधिकतम 1444 रुपये और दूसरे राज्यों के लिए 5058 रुपये तक पड़ सकता है। स्पीड पोस्ट की सामान्य सेवा की दरों में भी बढ़ोतरी हुई है। 20 ग्राम तक की सामान्य स्पीड पोस्ट की दर 42 रुपये से बढ़कर 56 रुपये हो गई है। इससे जरूरी दस्तावेज और छोटे पैकेट भेजने वाले ग्राहकों की जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा।

छोटे कारोबारियों की बढ़ेगी लागत
डाक की दरें बढ़ने का असर ऑनलाइन और घरेलू कारोबार करने वालों पर भी पड़ेगा। डाक के जरिये उत्पाद ग्राहकों तक पहुंचाने वाले छोटे विक्रेताओं को अब डिलीवरी लागत अधिक वहन करनी होगी। कम कीमत वाले उत्पादों में इसका असर विशेष रूप से दिखाई दे सकता है। कारोबारियों को उत्पाद की कीमत तय करते समय बढ़े हुए डाक शुल्क को भी शामिल करना होगा। दूसरी ओर, रक्षाबंधन पर राखी भेजने वालों को 10 प्रतिशत की छूट मिलने से उन्हें कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन


:: डाक विभाग की ओर से पिछले कई दिनों से नई दरें लागू की गई है। जबकि रक्षा बंधन के त्योहार पर देश-विदेश में राखियां भेजने पर 10 फीसदी की छूट दी गई है।
रमन कटारिया, इंचार्ज डाकघर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें