फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टाउन पार्क बदहाल, अंधेरे में आने-जाने को मजबूर लोग

Thu, 20 Aug 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। टोहाना का एकमात्र टाउन पार्क बदहाल है जहां नियमित रखरखाव और साफ-सफाई का अभाव है। पार्क में घास बढ़ गई है और कई लाइटें खराब हैं जिससे शाम को अंधेरा छा जाता है और लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

सुनील, विनोद, मानिक और मनदीप जैसे लोगों ने बताया कि पार्क की लंबे समय से देखभाल नहीं हुई है। समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जिला उपायुक्त विवेक भारती और नगर आयुक्त प्रवीण कुमार जैसे अधिकारी टोहाना आते हैं पर पार्क की बदहाली पर ध्यान नहीं दे रहे।
शहरवासियों ने प्रशासन से पार्क की नियमित सफाई, घास की कटाई और खराब लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह शहर का महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें