फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एचपीएससी परीक्षा के लिए कल सुबह साढ़े तीन बजे चलेंगी स्पेशल बसें

Fri, 03 Jul 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) भर्ती परीक्षा तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी की ओर से आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बसों के प्रबंध किए हैं। एचपीएससी परीक्षा के लिए रविवार सुबह स्पेशल बसें चलेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकूला की ओर से 5 जुलाई को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक सहायक जिला न्यायवादी के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के करनाल, पंचकूला व कुरुक्षेत्र जिलों के विभिन्न केंद्रों पर संपन्न होगी।
उन्होंने बताया कि फतेहाबाद एवं उपकेंद्र टोहाना से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नए बस स्टैंड, फतेहाबाद से प्रात: 3 बजे, 4 बजे तथा 4.30 बजे विशेष बसों का संचालन किया जाएगा ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। महाप्रबंधक ने बताया कि विशेष बसों के संचालन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए परीक्षार्थी फतेहाबाद आगार कार्यालय के दूरभाष 01667-220617 तथा टोहाना आगार कार्यालय के दूरभाष 01692-220036 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

-
एचटेट के लिए चलेंगी लोकल बसें
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए भी परिवहन विभाग ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। जिले के टोहाना, रतिया, जाखल, भूना व भट्टूकलां सहित विभिन्न क्षेत्रों से फतेहाबाद तक तथा नए बस स्टैंड फतेहाबाद से जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए लोकल बसों की विशेष व्यवस्था की गई है।
-
परिवहन विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचने तथा यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखने की अपील है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, महाप्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें