फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लेट हुई अभ्यर्थी के लिए रतिया से सिरसा तक चलाई स्पेशल बस

विज्ञापन
फतेहाबाद में विशेष बस की व्यवस्था कर एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाते रोडवेज कर्मचारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) के लिए जिला प्रशासन वपरिवहन विभाग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए।
विज्ञापन

रतिया से सिरसा जाने वाली महिला अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग ने सराहनीय कदम उठाते हुए स्पेशल बस चलवाई। यह अभ्यर्थी देर हो जाने के कारण परीक्षा के लिए समय पर केंद्र नहीं पहुंच पा रहा थी।
इसकी सूचना मिलते ही उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देश पर रोडवेज ने तुरंत कार्रवाई की और अलग से बस की व्यवस्था कर अभ्यर्थी को समय पर सिरसा स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया। प्रशासन की इस तत्परता और संवेदनशीलता की वजह से महिला अभ्यर्थी परीक्षा समय पर दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें