फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में चल रहा था स्पा, पुलिस ने पांच युवतियों समेत 8 लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के हुडा सेक्टर तीन में लॉकडाउन के दौरान स्पा सेंटर चलने की सूचना पर महिला थाना और शहर थाना पुलिस ने छापे मारे। करीब 40 मिनट तक भारी पुलिस बल सेंटर के बाहर खड़ा रहा, लेकिन संचालिका ने शटर नहीं खोला। डीएसपी दलजीत बैनीवाल के पहुंचने के बाद संचालिका ने शटर उठाया। इसके बाद टीम पहली मंजिल पर बने स्पा सेंटर पर पहुंची। यहां से टीम ने पांच युवतियों समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले में अनैतिक गतिविधियां चलाने के आरोप में संचालिका, चार युवतियों व तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम में दोपहर करीब 3 बजे सूचना पहुंची कि हुडा सेक्टर स्थित तीन में एक स्पा सेंटर लॉकडाउन के बावजूद चल रहा है और यहां पर अनैतिक गतिविधियां होती हैं। सूचना मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी कविता टीम के साथ पहुंची। टीम के आने के बाद सेंटर संचालकों ने शटर बंद कर दिया। महिला पुलिस टीम देर तक शटर खुलवाने का प्रयास करतीं रहीं लेकिन नहीं खोला गया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब 40 मिनट तक टीम शटर खुलवाने में जुटे रहे। डीएसपी दलजीत बैनीवाल के पहुंचने के बाद संचालकों ने शटर खोला। टीम ऊपर पहुंची और जांच की। इस दौरान मौके पर पांच महिलाएं और तीन युवक मिले। टीम ने सभी को हिरासत में ले लिया और थाने में ले गई। युवतियां हांसी और जालंधर की निवासी हैं।
सीसीटीवी से रख रहे थे निगरानी
हुडा सेक्टर में चल रहे स्पा सेंटर को हांसी निवासी संचालक और संचालिका चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में आने वालों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी। सीसीटीवी के जरिये संचालकों को पुलिस के आने की भनक लग गई और शटर बंद कर दिया।
विज्ञापन

कोट
हुडा सेक्टर तीन में स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा। मौके से संचालिका, चार युवतियों व तीन युवकों को पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कंबोज, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें