फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मी किए निलंबित

Tue, 03 Nov 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। हेरोइन तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी के नागपुर पुलिस चौकी से भागने पर पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ सन्नी निवासी ढाणी खुनन को अदालत ने न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया। डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप को को पकड़ने के दौरान पुलिस के साथ उसकी हाथापाई हुई। इसमें सिपाही सुभाष चंद्र घायल हो गए। भागने के प्रयास में संदीप ने मकान की छत से छलांग लगा दी और वह भी घायल हो गया।
संदीप को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भर्ती करवाया गया था। नागपुर चौकी के बीट अधिकारी राममेहर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हिरासत से भागने की प्राथमिकी दर्ज की गई। मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें