फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी सिद्धांत ने किया थाने का निरीक्षण, शहर में की गश्त

Tue, 09 Sep 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
थाना शहर रतिया का निरीक्षण करते हुए एसपी सिद्धांत जैन ,स्त्रोत पीआरओ
विज्ञापन
रतिया। एसपी सिद्धांत जैन ने मंगलवार को थाना शहर रतिया का निरीक्षण करते हुए कानून-व्यवस्था और थाना प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, रजिस्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय एसपी ने मालखाना और जब्त वाहनों के निपटारे की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि जनता को न्याय मिलने में देरी न हो।
थाना प्रभारी और संबंधित कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मालखाने की व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाए। एसपी ने पुलिस कर्मचारियों को कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिक से पुलिसकर्मी सौम्यता और सहयोगपूर्ण रवैया अपनाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय डीएसपी रतिया नर सिंह, थाना शहर प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, प्रवाचक उपनिरीक्षक राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शाम को शहर में बस अड्डा क्षेत्र से पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मौजूद पार्षद सतपाल, हैप्पी, शहरवासी प्रवीण जग्गा, बॉबी कंबोज सहित मौजूद लोगों से कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें