फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी साहब! कातिलों को जल्द नहीं पकड़ा, तो कर लूंगा आत्महत्या

Sat, 12 Dec 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के पिता ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में आगे नहीं बढ़ती तो उसे आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच रामप्रकाश गोदारा, पूर्व पंच राजेन्द्र माकड़, मृतक के पिता जयप्रकाश, सुलतान सिंह, रमेश, धोलु सहित अनेक ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर सुखबीर मर्डर मामले के बारे में विस्तार से बताया।

ग्रामीणों ने कहा कि 2 जुलाई को सूलीखेड़ा में दलित परिवार के युवक सुखबीर की कुछ लोगों ने बेरहमी से चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्यारों ने सुखबीर के शरीर पर दर्जनों चाकुओं से वार करने के बाद गला काट दिया था।
विज्ञापन


मृतक के पिता जयप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। लेकिन पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी इस मर्डर पर पुलिस के कदम आगे नही बढ़े।

पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होते देख ग्रामीणों ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक से लेकर डीजीपी व विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक के दरवाजे खटखटाए। लेकिन इस दलित परिवार को कहीं भी न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन


गांव का एक प्रतिनिधि मंडल अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य से भी इस मामले में मिले। अब मृतक सुखबीर के पिता जयप्रकाश ने कहा कि न्याय के लिए दर दर भटकने के बावजूद भी पुलिस इस मर्डर मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें