सिटी थाने का औचक निरीक्षण करते एसपी आस्था मोदी:संवाद
रतिया। वीरवार दोपहर बाद एसपी आस्था मोदी ने क्षेत्र के सदर और शहर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश भी दिए।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। क्षेत्र में नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन विशेष प्रयास कर रहा है। जिसके लिए जिले में नशा मुक्ति टीम भी बनाई गई है। जिनके प्रयासों के चलते रतिया क्षेत्र के आधे से ज्यादा वार्ड और अनेक गांव नशा मुक्त हो चुके हैं।
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि गुंडा तत्वों पर नकेल कसने को पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपना रहा है। अपराधों की रोकथाम को लेकर ही संदिग्ध वाहन चालकों से गंभीरता से पूछताछ भी की जा रही है। इस अवसर पर डीसीपी संजय बिश्नोई, सदर थाना प्रभारी राजवीर सिंह, शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह, राहुल कुमार, विजय कुमार, जितेंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों मौजूद रहे।