फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी भूना थाने का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को जांचा

विज्ञापन
भूना। भूना थाने में रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी लेतीं एसपी निकिता खट्टर। पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
भूना। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शनिवार को पुलिस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, रोजनामचा, रिकॉर्ड रूम और सीसीटीएनएस एंट्री सिस्टम की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी रजिस्टर का भी अवलोकन किया। थाना परिसर में साफ-सफाई और रिकॉर्ड व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी निकिता ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

एसपी ने आमजन से भी अपील की कि उनके आसपास यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या नशे से संबंधित कारोबार नजर आता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस के साथ आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान मालखाना इंचार्ज पवन कुमार ने संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए और केस प्रॉपर्टी का विवरण एसपी के समक्ष रखा।
एसपी ने मालखाने में रखी जब्त सामग्री और रिकॉर्ड की भी जांच की। उन्होंने मालखाने के रखरखाव, रिकॉर्ड संधारण और जब्त सामान की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मालखाने का रिकॉर्ड समय पर अद्यतन रखा जाए और केस प्रॉपर्टी की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी नर सिंह बिश्नोई, थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा, एसपी रीडर संदीप कुमार, डीएसपी रीडर बंसी लाल और प्रधान लिपिक रोहतास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें