फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी ने शहर में पैदल गश्त के बाद थाने का किया निरीक्षण

Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में पैदल गश्त करते हुए एसपी और साथ है डीएसपी व एसएचओस्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। वीरवार दोपहर को पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शहर में बीघड़ चौक से लेकर लालबत्ती चौक तक पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों को यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इससे पहले एसपी ने थाना शहर का निरीक्षण भी किया। थाने के निरीक्षण के दौरान जैन ने कहा कि मानसून सीजन है। थाना परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने थाना प्रबंधक प्रभारी को इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा थाना को रिकॉर्ड का रखरखाव, इन्द्राज और वाहन निपटान के कार्यों में सख्त सुधार लाने का आदेश दिया। एसपी ने अधिकारियों से आमजन के साथ हमेशा मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने की भी सलाह दी। पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया और इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने की सख्त चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद जगदीश कुमार, थाना प्रभारी सुरेन्द्रा, गुरुनानकपुरा चौकी प्रभारी पुरुषोतम सिंह, बस अड्डा चौकी प्रभारी सुशील कुमार और हुडा चौकी प्रभारी संदीप कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें