गांव मोचीवाली में अपने ननिहाल में आए एक 14 वर्षीय बालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसको घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। परंतु हालत गंभीर होने के कारण उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसकी देर रात को मौत हो गई। पुलिस ने मृतक बालक के पिता के बयान पर इतेफाकिया कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय ओनिक पुत्र कुलदीप सिंह वासी भादरा राजस्थान जो कुछ दिन पहले अपने नाना रघुवीर पुत्र दिलीप सिंह वासी मोची के घर आया हुआ था। बीती रात्रि अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ पीने से बालक की हालत बिगड़ गई। बालक के ननिहाल पक्ष के लोगों ने तुरंत उसे पहले भूना के प्राइवेट में और बाद में सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। मगर बच्चे की हालत अधिक बिगड़ जाने के कारण अग्रोहा मेडिकल ले जाया गया। मगर मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता कुलदीप सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।