फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बेटे का हत्यारोपी पिता गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव कन्हड़ी में बेटे के हत्यारे दलबीर को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। 
विज्ञापन
टोहाना। गांव कन्हड़ी में बेटे की हत्या करने के आरोपी पिता दलबीर सिंह को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का सेरुआ भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वारदात करने की वजह घरेलू कलह बताया है। आरोपी के मुताबिक उसका अपने बेटे के साथ सोने से पहले झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसने तैश में आकर बेटे की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार रात को गांव कन्हड़ी निवासी दलबीर सिंह ने अपने बेटे सचिन (16) की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की मां मायावती के बयान पर केस दर्ज किया था। मायावती ने कहा था कि शनिवार रात को उसके पति दलबीर ने बेटे सचिन के साथ झगड़ा किया था, लेकिन वह दोनों के विवाद को शांत कराने के बाद ऊपर कमरे में जाकर सो गई थी। उसने बताया था कि रात्रि करीब तीन बजे आकर आरोपी ने वारदात के बारे में बताया। इसके बाद जब उसने जाकर देखा तो बेटा लहूलुहान पड़ा था। जब घायल बेटे को अस्पताल में लेकर गए तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सचिन तीन बहनों का इकलौता भाई था।
बेटे सचिन की हत्या के आरोपी पिता दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया हथियार लकड़ी का सेरुआ भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने वारदात की वजह घरेलू कलह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बलवान सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें