फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में दाखिल बेटा और पत्नी लापता, खुद गया था खाना लेने

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के निजी अस्पताल में दाखिल 14 साल का लड़का और उसकी मां लापता हो गए। महिला ने पति को खाना लेने के लिए होटल पर भेजा था। जब वह लौटा तो दोनों ही लापता मिले। मामले को लेकर शहर थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के गंगानगर हाल ढाणी ठोबा निवासी व्यक्ति ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसके 14 साल के बेटे की तबीयत खराब होने पर मॉडल टाउन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। अगले दिन 22 अक्टूबर की दोपहर को पत्नी ने उसे होटल पर खाना लेने के लिए भेज दिया। खाना लेकर लौटा तो पत्नी और बेटा दोनों ही अस्पताल में नहीं मिले। दोनों की तलाश की गई लेकिन नहीं पता चला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें