फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्थायी लोक अदालत में 373 में से 52 मामले का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला एडीआर सेंटर में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई करते हुए लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग ने अ कुल 52 मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गायत्री ने बताया कि स्थानीय एडीआर सेंटर में शुक्रवार को परमानेंट लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग की अध्यक्षता में व लोक अदालत की सदस्य सरोज सोनी द्वारा लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 373 मामले रखे गए जिनमें से 52 मामलों का निपटारा किया गया। इस दौरान प्री लिटिगेशन के 319 केस रखे गए और 31 केसों का निपटारा किया गया जिसमें 57984 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और परमानेंट लोक अदालत में लंबित चल रहे मामलों में से संबंधित 54 मामले रखे गए जिसमें से 21 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें