फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में अब तक 30 फीसदी गेहूं खरीदा, 10 फीसदी का भी नहीं हुआ उठान

विज्ञापन
फतेहाबाद अनाज मंडी में रखी गेहूं की बोरियां।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अब तक 30 प्रतिशत गेहूं की खरीद हो चुकी है। मगर उठान 10 फीसदी भी नहीं हुआ है। इस कारण किसानों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी दोपहर बाद फतेहाबाद अनाज मंडी में उठान शुरू हो सका। इस बार पिछले वर्ष से अधिक गेहूं खरीद होने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक पिछले वर्ष 4 लाख 29 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी। इस बार यह आंकड़ा साढ़े पांच लाख मीट्रिक टन रहने की उम्मीद है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ ही मंडी में किसानों व मजदूरों को पीने के पानी की कमी भी महसूस होने लगी है। जिले की सात अनाज मंडियों व 44 खरीद केंद्रों में अब तक 7427 किसानों की एक लाख 30 हजार 225 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। इसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग ने 1735 किसानों की 31 हजार 69 मीट्रिक टन, हैफेड ने 2782 किसानों की 53 हजार 404 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 1781 किसानों की 36 हजार 976 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 1129 किसानों की 8776 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

एक तरफ चार वाटर कूलर, चारों में ही पानी नहीं
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में किसानों, मजदूरों से लेकर आढ़तियों तक के लिए पेयजल समस्या बढ़ गई है। अनाज मंडी में दुकान नंबर 44 से लेकर दुकान नंबर 78 तक चार वाटर कूलर लगे हुए हैं। मगर चारों में ही पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। किसानों और मजदूरों को मजबूरन दुकानों से खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। मंडी में लगे वाटर कूलर पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े हैं, जिनको रिपेयर करवाने पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

ये बोले किसान
मैं मंडी में शुक्रवार को ही गेहूं लेकर आया था। आने के थोड़ी देर बाद ही गेहूं की तुलाई हो गई। गेहूं बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आई।
-सुभाष सरपंच, किसान, गांव ढिंगसरा

मैं मंडी में सुबह 9 बजे गेहूं लेकर आया था। 2 बजे गेहूं की तौल हो गई थी। गेहूं में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं की गई है। सरकारी भाव में खरीद हुई है।
-सुरेंद्र सिंह, किसान, गांव मानावाली

मंडी में आने के बाद किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। मंडी में आते ही दो घंटे बाद गेहूं की तौल शुरू हो गई। सरकारी खरीद प्रक्रिया संतोषजनक है।
-पवन कुमार, किसान, गांव चबला मोरी

मंडी में पीने के पानी की बड़ी समस्या है। पानी पीने के लिए दूर तक जाना पड़ रहा है। दुकान से 20 रुपये में एक बोतल खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है।
-धर्मपाल, किसान, गांव ढाणी ईस्सर
कोट
शुक्रवार से उठान का कार्य तेज हुआ है। उठान होने के साथ ही किसानों के खातों में भुगतान राशि डालनी शुरू हो गई है। आगामी दिनों में व्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन

-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें