सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने नाइट डोमिनेशन के तहत एक युवक को एक किलो दस ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चांदपुरा निवासी निक्का सिंह के तौर पर हुई है।
जानकारी के अनुसार सीआईए पुलिस की टीम नाइट डोमिनेशन के तहत शहर में गश्त के दौरान नई अनाज मंडी के पास पहुंची तो एक युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया, जो कि पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर काबू कर लिया है। सीआईए प्रभारी एसआई साधुराम ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मुख्य सप्लायर को काबू किया जा सके।