फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समैण गांव से हटेंगे शराब के अड्डे

Mon, 24 Mar 2014 12:24 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि जब नशा और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ पूरा गांव एकजुट हुआ हो। समैण गांव के लोग, पंचायत और अन्य ग्रामीणों की रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक हुई।
विज्ञापन



 बैठक में मुख्य रूप से जगह-जगह बने शराब के अड्डे, खुर्दे, भ्रूण हत्या और गांव में शांतपूर्ण महौल बनाने पर चर्चा हुई।
     बैठक पूर्व जिला चेयरमैन बलबीर सिहं बल्ली ने कहा कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल स्थापित करने और ग्रामीणों में भाईचारा कायम करने के लिए लोगों की एकजुटता सराहनीय है।

 गांव के युवा नशा और शराब के आदी होकर गांव में अशांति व अव्यवस्था फैलाते हैं। इसे रोकने के लिए पूरा गांव एकमत हुआ है। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन



बलवंत सिंह गिल ने कहा कि गांव में अनेक जगह नशों के अड्डे और खुर्दे चल रहे हैं जिससे लगातार नशों का बाजार बढ़ता जा रहा है।

 उन्हाेंने कहा कि ग्रामीणों के एकमत से गांव के सभी नशों के अड्डों और खुर्दों को हटाया जाएगा, वहीं शादी व अन्य कार्यक्रमों में डीजे पर चल रहे अश्लील गीत और संगीत पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।

 वहीं ग्रामीणों को भ्रूण हत्या और समाज में पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव से लोगों को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन मद्दों पर सख्ती से पालन करने के लिए 30 को फिर से बैठक होगी। इसमें इन मामलों की जानकारी दी जाएगी।  

कुछ दिन पहले डेरा प्रेमियों व अन्य ग्रामिणों ने पंचायत व गणमान्य लोगों से इन बुराइयों और खुर्दों को हटाने की अपील की थी।

 इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि कुला राम,पूर्व सरपंच व खाप प्रवक्ता सूबे सिहं, दलजीत गिल, बलबीर बल्ली, पूर्व सरपंच ईश्वर गिल, प्रधान कृष्ण सिहं, प्रधान जोरा सिंह गिल, मास्टर संतलाल गिल सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें