फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेड़ से टकराई स्लीपर बस, बचीं सवारियां

Sun, 07 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बहबलपुर के पास क्षर्तिग्रस्त हुई बस
विज्ञापन
फतेहाबाद। हांसपुर रोड पर गांव बहबलपुर के पास जयपुर से अमृतसर जा रही निजी स्लीपर बस शनिवार सुबह सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हालांकि ड्राइवर ने किसी तरह बस को नियंत्रित कर लिया। जिससे बस में सवार 25 सवारियां घायल होने से बच गईं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि हादसा सड़क टूटने से हुए गड्ढों के कारण हुआ। बाद में आसपास के लोगों की मदद से सवारियों को बस से बाहर निकाल कर दूसरी से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ग्रामीणों राजेश, रामनिवास, नछतर सिंह, कश्मीर सिंह आदि का कहना है कि सड़क करीब 10 माह पहले बनी है और अभी से इसमें गड्ढे हो चुके हैं।
नीरज ट्रेवल्स की प्राइवेट एसी स्लीपर बस का ड्राइवर बिल्लू व कंडक्टर राजेश कुमार शुक्रवार शाम को जयपुर से सवारियां लेकर अमृतसर के लिए रवाना हुए थे। बस सुबह करीब 3 बजे हांसपुर रोड से होते हुए अमृतसर की ओर जा रही थी। गांव बहबलपुर से करीब आधा किलोमीटर पहले सड़क में बने गड्ढों के कारण अंधेरे में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

इससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के अगले हिस्से में ड्राइवर बिल्लू व उसका सहयोगी राजेश कुमार थे जबकि सवारियां पीछे के हिस्से में सीटों पर बैठी थीं। ड्राइवर के सहयोगी राजेश कुमार ने बताया कि इस हादसे के बाद दूसरी बस से सवारियों को अमृतसर के लिए रवाना किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बस रोजाना जयपुर से अमृतसर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें