फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हड़ताल छोड़ काम पर लौटे 6 सफाईकर्मी फिर धरने पर बैठे

विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में धरना दे रहे सफाई कर्मचारी। :संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहा धरना जारी है। तीन दिन पूर्व हड़ताल छोड़कर काम पर लौटे 6 सफाई कर्मचारी वीरवार को दोबारा हड़ताल में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर पालिका की ओर से 10 सफाई कर्मचारियों को सेवा मुक्त करने के आदेश जारी किए जाने के बाद अब धरने पर बैठे 49 अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस में कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित अवधि में ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका अधिकारी जब कर्मचारियों को नोटिस देने पहुंचे तो उन्होंने नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर दिए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनका धरना और आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने प्रशासन से उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को विभिन्न संगठनों की ओर से भी समर्थन दिया और मांगों को जायज बताते हुए उनके आंदोलन में साथ देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें