फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 गांवों में होंगे विकास कार्य `3.99 करोड़ का टेंडर जारी

Thu, 10 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पंचायती राज विभाग का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। पंचायती राज विभाग के एक्शन ऑफिस के तहत जिले के 10 गांवों में विकास कार्यों को अब रफ्तार मिलने जा रही है। ग्रामीण विकास कार्यों के लिए ग्रांट का इंतजार कर रहे इन गांवों के लिए करीब 3 करोड़ 99 लाख 73 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत होने वाले इन कार्यों से गांवों की तस्वीर बदलने के साथ-साथ ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत कन्हड़ी, मामूपुर, पिरथला, सनियाना, ढाणी सांचला, जांडली खुर्द, डांगरा, धारसूल, गाजूवाला और इंदाछोई गांवों में विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें सबसे अहम कार्य गांवों के संपर्क मार्गों को पक्का करना है।
लंबे समय से कच्चे अथवा जर्जर रास्तों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रास्ते पक्के होने के बाद ग्रामीणों को बरसात सहित अन्य मौसम में आवागमन की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


एक साल के बाद मिली बड़ी ग्रांट
ग्रामीण प्रवीण डांगरा, राजेंद्र कंहड़ी और दिलजीत सिंह मामूपुर ने बताया कि गांवों में विकास कार्य ग्रांट जारी नहीं होने के कारण अटके हुए थे। अब बड़ी ग्रांट जारी होने और टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से इन अधूरे कार्यों के पूरे होने का रास्ता साफ हो गया है। इससे गांवों में सड़क, संपर्क मार्ग समेत जरूरी विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, काम पूरा होने के बाद एक और नई ग्रांट जारी होने की उम्मीद है।
-
अटके कार्यों को मिलेगा पूरा होने का रास्ता
पंचायती राज विभाग के एक्शन ऑफिस के माध्यम से करवाए जाने वाले इन कार्यों को लेकर ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी है। लंबे समय से जिन विकास कार्यों की मांग की जा रही थी, उन्हें योजना के तहत शामिल किए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी। करीब 39973000 रुपये की लागत से लगाए गए टेंडर के बाद अब आगामी प्रक्रिया पूरी होने पर संबंधित विकास कार्य धरातल पर शुरू होने की उम्मीद है।
-
:: पंचायती राज विभाग की ओर से कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार करवाएं जाएंगे। विकास कार्य पूरे होने के बाद इन 10 गांवों के संपर्क मार्गों की स्थिति सुधरेगी और ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

- देवेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें