फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, राजस्थान से दर्शन कर लौट रहे थे

Mon, 15 Jun 2026 05:17 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

मताना गांव के रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट परिवार के साथ बीकानेर के मुकाम में गुरु जम्भेश्वर महाराज के समाधि स्थल का दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय ये हादसा हुआ है।
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के गांव मताना के एक ही परिवार के 6 लोगों की राजस्थान के डूमरगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। मताना गांव के रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट परिवार के साथ बीकानेर (राजस्थान) के मुकाम में गुरु जम्भेश्वर महाराज के समाधि स्थल का दर्शन कर लौट रहे थे। घटना की सूचना के बाद गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच दलबीर सिंह ने बताया कि यहां से मौके पर ग्रामीणों को भेजा जा रहा है। सरपंच के मुताबिक श्रीडूंगरपुर से आते ही उनकी गाड़ी की एक ट्रक से भिडंत हो गई। एक्सीटेंड में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में रिटायर्ड सीनियर अकाउंटेंट ओमप्रकाश, उनकी पत्ननी, बेटी, इकलौते पोते और दो दोहती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची को बीकानेर रेफर किया गया है। 

मृतकों की पहचान ओमप्रकाश सुथार, उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमिला (30), दोहती यशवी (10) और खुशी (8) व पोता रोनित (4) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें