फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक एमओ पर हमला करने के आरोप में छह आरोपियों पर मामला दर्ज, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के आरोमा होटल के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पर हमला करने के आरोप में शहर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने गांव नागपुर के आयुर्वेदिक औषधालय में तैनात डॉ.अजीत की शिकायत पर आरोपी स्वामी नगर निवासी गणेश उर्फ दिनेश, राहुल उर्फ कीड़ा, हुडा सेक्टर 10 निवासी आकाश, गुरमीत सिंह उर्फ बिच्छु, गांव अकांलवाली निवासी शंकर, स्वामी नगर निवासी शाका उर्फ फट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी गणेश उर्फ दिनेश, गांव अकांवाली निवासी शंकर, गुरमीत सिंह उर्फ बिच्छू, स्वामी नगर निवासी दत्तू उर्फ हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में डॉ.अजीत कुमार ने बताया कि 25 अगस्त की शाम को कार पर हुडा सेक्टर की तरफ जा रहा था। जब हिसार रोड पर आरोमा होटल के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर 6 युवक थे, जिन्होंने गाड़ी को रुकवाकर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। चार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें