फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सीताराम सुथान बने चेयरमैन तो राजू राम बने प्रधान

Wed, 06 Aug 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा पीडब्लयूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की स्थानीय शाखा में बुधवार को चुनावी बैठक हुई। भट्टू रोड स्थित जलघर में आयोजित बैठक में चुनाव करवाने के लिए संघ के राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा, राज्य उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन और राज्य कोषाध्यक्ष सोनूराम विशेष रूप से पहुंचे।
इस अवसर पर जिला प्रधान सुभाष गोदारा, सीताराम सुथार, राजूराम शर्मा, कुलदीप बिश्नोई, राजकुमार सैन सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे। राज्य पदाधिकारियों की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें सभी पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। चुने गए पदाधिकारियों में सीताराम सुथार को चेयरमैन, राजूराम शर्मा को प्रधान, मुकेश कड़वासरा को सचिव, अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष, बंसीलाल को वरिष्ठ उपप्रधान और मुकेश कुमार को उपप्रधान मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा ने चुने गए पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और संघ के सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें