फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाणी भोजराज एससी-एसटी एक्ट मामले में एसआईटी का किया गठन

Wed, 16 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। ढाणी भोजराज में अंतरजातीय प्रेम विवाह से जुड़े एससी-एसटी एक्ट के मामले में कथित लेनदेन के आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। डीएसपी सोमवीर के नेतृत्व में गठित टीम अब मामले से जुड़ी शिकायतों, शपथ पत्रों और अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
विज्ञापन

मामले की जांच पहले एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा के इंस्पेक्टर सत्यवान को सौंपी गई थी। बाद में जांच हिसार स्थानांतरित की गई। मामला डीएसपी से जुड़ा होने के कारण जांच की फाइल विजिलेंस डीएसपी अमित बेनीवाल के पास पहुंची थी। इस दौरान ढाणी भोजराज के करीब 22 लोगों की ओर से शपथ पत्र भी दिए गए थे। शिकायतकर्ता पक्ष ने जांच अधिकारी की पूछताछ और जांच प्रक्रिया पर असंतोष जताते हुए उच्च अधिकारियों के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच की मांग रखी।
वहीं तत्कालीन रीडर एवं सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर दर्शन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका 10 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। एसीबी के पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्मा का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच होगी। जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें