फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब में किसान आंदोलन के चलते प्रभावित होगी सिरसा की रेल सेवा

Tue, 17 Dec 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। किसान आंदोलन के चलते बुधवार को पंजाब की सीमा में रेल सेवा को बाधित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से किसान रेलगाड़ियों का चक्का जाम कर देंगे। इस कारण सिरसा से बठिंडा, लुधियाना, फाजिल्का आदि जाने वाली रेल सेवा प्रभावित होगी।
विज्ञापन

ऐसे में सिरसा से ही रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यवस्था बनाई है। वहीं, सिरसा के भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि पंजाब में रेल रोकने की घोषणा हुई है। अभी हरियाणा में ऐसा कुछ नहीं होगा।
जानकारी के अनुसार पंजाब में सुबह 10 बजे से किसान रेल सेवा को बाधित करेंगे। इसके बाद से आने और जाने वाली चार ट्रेन सिरसा स्टेशन से प्रभावित होंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हमारे पास अभी तक रेल सेवा बाधित होने को लेकर कोई सूचना नहीं है। न ही अभी तक कोई ट्रेन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब में प्रदर्शन होने पर यह ट्रेन हो सकती हैं प्रभावित

सिरसा से पंजाब जाने वाली
गोरखधाम एक्सप्रेस
जयपुर बठिंडा
-
पंजाब से सिरसा आने वाली
सिरसा लुधियाना एक्सप्रेस
फाजिल्का रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें